रफीगंज में छात्र संवाद कार्यक्रम, तेजस्वी यादव के वादों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प



औरंगाबाद: बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले छात्र राष्ट्रीय जनता दल (छात्र राजद) ने अपने छात्र संवाद अभियान को गति दी है। इसी क्रम में औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड में छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता छात्र राजद प्रखंड अध्यक्ष प्रभारी सुनू कुमार सुमन ने की, जबकि मंच संचालन समाजसेवी संतोष कुमार ने किया।

छात्र संवाद का मुख्य उद्देश्य तेजस्वी यादव के चुनावी वादों को जन-जन तक पहुंचाना और पार्टी संगठन को मजबूत करना बताया गया। छात्र राजद जिला अध्यक्ष प्रभारी चंदन कुमार ने कहा कि यदि 2025 में तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनते हैं, तो बिहार के छात्र-नौजवानों को 10 लाख सरकारी नौकरियां मिलेंगी। उन्होंने तेजस्वी यादव की "माई-बहिन योजना" के तहत ₹2500 प्रतिमाह देने की योजना की भी जानकारी दी और उन्हें "बिहार का भविष्य" बताया।

इस कार्यक्रम में राजद जिला अध्यक्ष अमरेंद्र कुशवाहा, प्रदेश महासचिव कालेश्वर प्रसाद यादव, जिला परिषद अध्यक्ष संजय यादव, जिला पार्षद शंकर यदुवंशी, राजद प्रखंड अध्यक्ष विक्की कुमार समेत कई अन्य राजद नेता शामिल हुए। नेताओं ने कहा कि यदि तेजस्वी यादव की सरकार बनती है, तो युवाओं के रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, दिव्यांग पेंशन और वृद्धा पेंशन में वृद्धि होगी।

11 प्रखंडों में होगा छात्र संवाद अभियान
छात्र राजद नेताओं ने घोषणा की कि यह छात्र संवाद कार्यक्रम 11 प्रखंडों में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद "प्रतिभा खोज समान ज्ञान प्रतियोगिता" का आयोजन भी होगा। वक्ताओं ने कहा कि छात्र राजद के कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं और वे तेजस्वी यादव के विचारों को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

कार्यक्रम में शामिल छात्र राजद के पदाधिकारी:

इस अवसर पर छात्र राजद उपाध्यक्ष सुनील कुमार, रितेश कुमार मेहता, सुनील कुमार मेहता, दीपक कुमार, मो. आदिल, मोहम्मद कौसर, विवेक कुमार, अरविंद कुमार यादव, शालू कुमार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

छात्र संवाद कार्यक्रम के माध्यम से राजद ने अपने संगठन को मजबूत करने और युवा मतदाताओं को जोड़ने की रणनीति पर जोर दिया है।

अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों को एससी/ एसटी एक्ट के अन्तर्गत मुआवजा

 


NCIB Headquarters 

अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों को एससी/ एसटी एक्ट के अन्तर्गत निम्न प्रकार के उत्पीड़न की घटनाओं  में सरकार द्वारा आर्थिक सहायता/ मुआवजा दिये जाने का प्रावधान है।


एससी/ एसटी अपराध एवं मुआवजा राशि

————————————————

• बलात्कार - 4 लाख रुपए

• सामूहिक बलात्कार - 8.25 लाख

• सामाजिक-आर्थिक बहिष्कार - 4.50 लाख

• हत्या - 8.25 लाख रुपए

• अपमानित करना - 1 लाख रुपए

• जमीन कब्जा करना - 1 लाख रुपए

• बेगारी कराना - 1 लाख रुपए

• मतदान/ नामांकन करने से रोकना - 85 हजार

• छेड़छाड़ के इरादे से बल प्रयोग - 2 लाख रुपए

• सार्वजनिक स्थान पर जाने से रोकना - 4.25 लाख

• धर्मस्थल पर जाने से रोकना - 4.25 लाख

• जादू-टोने के नाम से अपमानित करना - 1 लाख

बिहार में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने में विफल बिहार सरकार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का हलाबोल




औरंगाबाद।आज दिनांक 20 जुलाई को बिहार में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने में विफल बिहार सरकार के विरोध में इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगी दलों द्वारा प्रतिरोध मार्च निकाला गया। इंडिया गठबंधन के सारे दल के साथियों के साथ हजारों कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के द्धारा पैदल मार्च औरंगाबाद के गांधी मैदान से जामा मस्जिद होते हुए समाहारणालय के मुख्य द्धार पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के उपरांत जिला पदाधिकारी को ज्ञापन महामहिम राज्यपाल के नाम के सौंपा गया। ज्ञापन में नेताओं द्धारा कहा गया कि पूरे बिहार में जिस तरह से अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है राजद जिला अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार कुशवाहा एवं इंडिया गठबंधन के तमाम नेताओ ने कहा कि बिहार में लगातार लूट हत्या बलात्कार जैसी जगह पर घटनाएं घट रही है चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोल बाला है न जाने कितने पुल और पुलिया नवनिर्मित ध्वस्त हो गए लेकिन सरकार के कान में खबर जुटे तक नहीं इसी के विरोध में आज पूरे बिहार में जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व में प्रतिरोध मार्च निकाला गया नेताओं ने कहा कि महंगाई चरम सीमा पर है गरीबों को कोई सुनने वाला नहीं है ।


इस प्रतिरोध मार्च भी यदि बिहार और केंद्र की बहरी और गूंगी सरकार नहीं सुनती है तो व्यापक आंदोलन सड़क से संसद तक किया जाएगा आने वाले दिनों में जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगा। इस प्रतिरोध मार्च में मुख्य रूप से राजद जिला अध्यक्ष, अमरेन्द्र कुमार कुशवाहा प्रदेश महासचिव कौलेश्वर यादव प्रदेश महासचिव इंजीनियर, सुबोध सिंह माले के जिला सचिव, मुनारीक राम, सीपीआई के जिला सचिव रामचंद्र यादव कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष मिन्तुयूजय कुमार सिंह, मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक विजय कुमार उर्फ डब्लू सिंह, माननीय पूर्व विधायक सुरेश मेहता, राजद जिला उपाध्यक्ष बादशाह यादव, राजद युवा जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, छात्र जिला अध्यक्ष चंदन यादव, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय यादव, जिला परिषद शंकर यादव, जिला महासचिव इंदल यादव, पूर्व जिला परिषद सुमन कुशवाहा प्रधान महासचिव अनिल टाइगर, प्रदेश सचिव ईशान उलहक, दलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष तरुण पासवान, राजू सिद्धि यादव, पंकज कुमार यादव, संतोष यादव, सुरजन कुमार प्रशांत कुमार, मनीष कुमार, लव कुमार, शत्रुघन कुमार, सिंह कॉलेज कोषाध्यक्ष अमित कुमार, सुनील कुमार मेहता एवं अन्य सभी इंडिया गढ़बंधन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जेसीबी जलाने वाले एक लाख के इनामी नक्सली को पुलिस ने किया गिरफ्तार




पुरुषोत्तम कुमार की रिर्पोट 

गोह(औरंगाबाद):- नक्सलियों के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत औरंगाबाद पुलिस ने एक लाख रुपए के इनामी एक नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली की पहचान गोह थाना क्षेत्र के पहड़पुरा गांव निवासी विंदेश्वरी पासवान उर्फ दुबे जी के रूप में की गई है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक औरंगाबाद स्वप्ना गौतम मेश्राम ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली कई कांडों में अभियुक्त है और इसके विरुद्ध विभिन्न थाना में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली द्वारा रफीगंज स्थित एक ईट भट्टे पर लेवी की मांग की गई थी तथा लेवी नहीं देने के कारण वहां जेसीबी को जला दिया गया था। इसके अतिरिक्त उक्त नक्सली अन्य सहयोगियों के साथ गोह, रफीगंज, बंदेया, टेकरी, कोच आदि थाना क्षेत्रों में सक्रिय रहकर ईट भट्ठा मालिक, पेट्रोल पंप मालिक तथा अन्य लोगों को जान से मारने की धमकी देकर लेवी वसूली करता था। इसकी गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर कई बार नक्सली के घर पर छापेमारी की गई लेकिन वह हमेशा फरार हो जाता था।

इसी दौरान 17 जुलाई को सूचना मिली कि इनामी नक्सली अपने गांव पहड़पुरा में देखा गया है। इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा आवश्यक कारवाई करते हुए *गोह थानाध्यक्ष कमलेश पासवान* एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी और बलों के साथ पहड़पुरा गांव में छापेमारी की गई। वहां पहुंचने पर देखा गया कि एक व्यक्ति पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने लगा। इसके बाद पुलिस पदाधिकारी ने खदेड़कर गांव से एक किलोमीटर पश्चिम बधार में उसे पकड़ लिया। नाम पूछने पर उसने अपना नाम विंदेश्वरी पासवान उर्फ दुबे जी बताया।

    बताते चलें कि इससे पूर्व भी औरंगाबाद पुलिस ने एक लाख रुपये का इनामी और 17 अपराधिक कांडों में फरार प्रतिबंधित भाकपा माओवादी से जुड़े नक्सली एरिया कमांडर को गिरफ्तार किया था जिसकी लंबे समय से पुलिस तलाश कर रही थी। पकड़े गए नक्सली की पहचान गोह थाना क्षेत्र के जुझारपुर गांव निवासी बिहारी रवानी उर्फ श्याम बिहारी चंद्रवंशी के रूप में की गई थी। यह कारवाई *पुलिस अधीक्षक स्वप्ना गौतम मेश्राम* के निर्देश पर *सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वितीय अमित कुमार* के नेतृत्व में की गई थी।

विधवा महिला के साथ दुष्कर्म करनेवाले आरोपी गिरफ्तार ,सुनसान इलाकों में जानें वाली महिलाओं और लड़कियों से करता था छिनतई तथा दुष्कर्म







कौशर रजा की रिपोर्ट

औरंगाबाद|औरंगाबाद पुलिस ने कासमा थानांतर्गत विधवा महिला के साथ दुष्कर्म करनेवाले आरोपी नंद विश्वकर्मा को आज गिरफ्तार कर लिया है। वह सुनसान इलाकों में जानें वाली महिलाओं और लड़कियों से छिनतई तथा दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता था। यह पहले भी ऐसी कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। लेकिन इसके पूर्व संकोचवश किसी ने इसके ख़िलाफ़ मामला दर्ज नहीं करवाया। दरअसल मामला बीते 24 जून की हैं जिसमें कासमा थाना क्षेत्र अंतर्गत सरावत गांव स्थित धावा नदी पार कर रही एक 42 वर्षीय विधवा महिला को पीछे से हमला कर आरोपी ने बेहोश कर दिया। इसके बाद उसे पास के ही झाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म किया। 


होश आने पर महिला ने घटना की सारी जानकारी कासमा थाना की पुलिस को दिया। इस संदर्भ में कांड दर्ज़ कर , एसआईटी का गठन किया गया। कांड की गंभीरता पर पुलिस अधीक्षक स्वप्ना गौतम मेश्राम के निर्देश पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वितीय अमित कुमार एवं पुलिस उपाधिक्षक डॉ अनु कुमारी के नेतृत्व में कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान तथा पीड़िता के बताएं अनुसार थाना क्षेत्र के पचार गांव निवासी 32 वर्षीय नंद विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की हैं। इसके पास से तीन कीपैड और दो एंड्राइड मोबाइल फोन तथा अभियुक्त द्वारा घटना के समय पहना गया अंडर गारमेंट्स, जिसमें खून लगा हुआ था। उसे बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक स्वप्ना गौतम मेश्राम ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त सुनसान इलाकों में अकेली महिलाओं और लड़कियों से छिनतई तथा दुषकर्म करता था। लेकिन आज तक किसी ने संकोचवश इसके खिलाफ मामला दर्ज नहीं करवाया था। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि धावा नदी से होकर सूनसान रास्ते से आने-जाने वाली अकेली महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़खानी तथा छीन छोर की अन्य घटनाओं को कारित करता था। बीते 24 जून की दोपहर कांडी गांव जाने वाले रास्ता जो धावा नदी के पास पहुंच कर झाड़ी में छीप कर बैठा था। इसी दौरान सरावत गांव के तरफ से एक महिला सिर पर आंचल रख कर पैदल अकेली आ रही है। जैसे ही वह महिला कांडी गांव के तरफ जाने वाली धावा नदी के पास पहुंची कि उसने पीछे से एक मुक्का महिला के गर्दन पर मारा जिसमें वह बेहोश हो गई। महिला काफी पतली दुबली और कमजोर थी। उसे अपने कंधे पर उठा कर बगल के पहाड़ के पास खजुर के पेड़ के नीचे ले जाकर दुष्कर्म किया। अभियुक्त ने बताया कि पुर्व में महिलाओं से उसने चार एंड्रॉयड और कीपैड फोन छिनतई भी किया हैं।

शादी समारोह में भाग लेने के बहाने बुलाकर एक किराना दुकानदार की पीट–पीट कर हत्या

 


पुरुषोत्तम शर्मा की रिपोर्ट

चकाईचंद्र।मंडी थाना क्षेत्र के माधोपुर नीचे टोला में शादी समारोह में भाग लेने के बहाने बुलाकर एक किराना दुकानदार की पीट–पीट कर हत्या कर दी गई और शव को फेंक दिया गया। मृतक की पहचान माधोपुर नीचे टोला निवासी झगरु यादव पिता कामदेव यादव (40 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी आशा देवी ने बताया कि रविवार की रात 8 बजे के करीब गांव के ही नरेश तुरी मेरे घर आया और कहा कि मेरी बेटी की शादी है बारात संभालने के लिए चलना है। जिसके बाद मेरे पति नरेश तुरी के साथ चले गए और रात भर घर नहीं लौटे। उनका मोबाइल भी बंद बता रहा था।


सोमवार सुबह 10 बजे के करीब नरेश तुरी की पत्नी मेरे घर आई और बोली कि आपका पति मेरे घर के पीछे गिरा पड़ा हुआ है। जब हम अपने बच्चों के साथ वहां पहुंचे तो देखे की मेरा पति मृत पड़ा हुआ है पेट और कलेजे में चोट है। कान और नाक से खून निकल रहा है। उनका मोबाइल भी गायब है। इसके बाद मामले की सूचना चंद्रमंडी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मृतक के स्वजन से जानकारी लेकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया।


इस मामले में मृतक की पत्नी आशा देवी ने गांव के ही नरेश तुरी, प्रदीप दास एवं अमित दास तथा अमित दास की मां माया देवी सहित आधा दर्जन पर पति की हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नरेश तुरी, प्रदीप दास और अमित दास को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना के चार जवान शहीद


पुरुषोत्तम कुमार की रिपोर्ट

जम्मू–कश्मीर।भारतीय सेना की ओर से लगातार आतंकवादियों के विरुद्ध अभियान चलाकर उनका सफाया किया जा रहा है। इसके बावजूद आतंकवादी भी समय-समय पर गोलीबारी कर सेना के जवानों को शहीद कर दे रहे हैं। एक बार फिर जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के जंगल में सोमवार रात आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना के चार जवान शहीद हो गए हैं. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से यह खबर दी है.

जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह के जवानों ने रात करीब पौने आठ बजे देसा वन क्षेत्र के धारी गोटे उरबागी में संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया. इसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई और गोलीबारी के बाद आतंकवादियों ने भागने की कोशिश की. इस दौरान एक अधिकारी समेत चार जवानों ने बाद में दम तोड़ दिया। सेना की ओर से कहा गया है कि अतिरिक्त जवानों को क्षेत्र में भेजा गया है. आतंकियों को यहां घेर लिया गया है।

छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने पर शिक्षक गिरफ्तार



पुरुषोत्तम शर्मा की रिपोर्ट

औरंगाबाद/नवीनगर|छात्रा के साथ अश्लील हरकत मामले में एक शिक्षक को नामजद आरोपित बनाया गया है। मामला टंडवा थाना क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय पश्चिमी की है। जहां एक शिक्षक के द्वारा छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है जिसको लेकर छात्राओं ने विद्यालय परिसर में जमकर हंगामा और शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। शिक्षक की पहचान मनोज कुमार प्रजापति के रूप में की गई है। वह थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव की रहने वाला है। 

थानाध्यक्ष रामजी प्रसाद ने बताया कि छात्रा के अश्लील हरकत मामले में एक शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि मनोज कुमार नाम का टीचर काफी समय से छात्रा को परेशान कर रहा था। छात्रा का आरोप है कि टीचर क्लास में भी पढ़ाते समय बैड टच करता था। उन्होंने कहा कि गुरु-शिष्य का रिश्ता सबसे पवित्र माना जाता है। लेकिन यह घटना शर्मनाक है। काफी बर्दाश्त करने के बाद छात्रा ने अपने परिजनों से इसकी शिकायत की जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे और आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कराया। फिलहाल आरोपित को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही हैं। वहीं शिक्षक का भी आरोप है कि ग्रामीणों ने उसके साथ मारपीट की की हैं।

औरंगाबाद छात्र राजद द्वारा मनाया गया राजद का 28 वां स्थापना दिवस

 


औरंगाबाद | बिहार

आज दिनांक 5 जुलाई को छात्र राजद के जिला अध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में राजद का 28 वां स्थापना दिवस शहर के सिंह कॉलेज औरंगाबाद में मनाया गया |इस स्थापना दिवस के अवसर पर कॉलेज परिसर वृंदावन गार्डन में पौधा रोपण एवं कॉलेज कैंपस के सेमिनार हॉल में केक काट कर स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया |

 छात्र राजद के जिला अध्यक्ष ने कहा कि पौधारोपण करके पार्टी के उद्देश्य एवं पार्टी के विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कर्तव्य एवं निष्ठावान रूप से शपथ लेता हूं |उन्होंने आगे कहा कि पौधा लगाने से हमारे पर्यावरण में शुद्ध वातावरण और हरियाली आती है |


छात्र राजद के पदाधिकारी, सुनील कुमार, प्रशांत कुमार, निशांत कुमार, प्रिंस यादव, प्रिंस पासवान शत्रुघन कुमार ,  निर्भय यादव एस सिंह कॉलेज अध्यक्ष अभिषेक अहीरवाल, कॉलेज प्रभारी गुलशन कुमार, सोनू कुमार, एवं छात्र राजद के सभी पदाधिकारी ने कहा कि पार्टी के स्थापना दिवस पर पौधारोपण करके यह मैसेज दिया गया है कि समाज में सबसे निचले पायदान पर रह रहे लोगों को आवाज है राजद और जिस तरह से पौधा बिना भेदभाव के सभी को सेहतमंद का ख्याल रखता है इस तरह राजद सभी जातियों और धर्म का ख्याल रखती है|


इस पौधारोपण एवं स्थापना दिवस पे उपस्थित रहे , शैलेश कुमार,रोशन कुमार रोहित कुमार, अंकु कुमार, जिला महासचिव राहुल कुमार, गुड्डू कुमार, धनंजय, सोनू कुमार, अन्य सभी सम्मानित कार्यकर्ता  उपस्थित रहे |

बिहार में शिक्षकों की समस्या का नहीं दिख रहा है कोई समाधान











बिहार में शिक्षकों की समस्या का नहीं दिख रहा है कोई समाधान क्योंकि अभी थमा भी नहीं था पुराना घमासान उससे पहले ही केके पाठक ने सुना दिया है एक और फरमान | शिक्षकों को अब 6:00 बजे से पहले ही स्कूल पहुंचने का फरमान...

ट्रक ने शिक्षक दंपति को मारी टक्कर, शिक्षक की मौत,शिक्षिका बुरी तरह घायल

Accident,bihar news,archa news

औरंगाबाद।औरंगाबाद शहर के रामाबांध के समीप एनएच 139 पर गुरुवार के पूर्वाहन अनियंत्रित ट्रक ने एक बाइक सवार शिक्षक दंपती को टक्कर मार दी।इस हादसे में शिक्षक की मौत हो गई जबकि उनकी शिक्षिका पत्नी गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गई ,जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।मृतक शिक्षक की पहचान अजीत कुमार सिंह के रूप में की गई है और वे मध्य विद्यालय पवई में कार्यरत थे।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक को पकड़ लिया और मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर विरोध प्रदर्शन करने लगे। जिससे यातायात काफी देर तक प्रभावित रही। 

घटना की सूचना नगर और मुफस्सिल थाने की पुलिस को दी गई । सूचना पर पहुंची पुलिस प्रयास से आक्रोशित भीड़ शांत हुई। 

इस संबध में स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक सवार शिक्षक अपने लेन में सही जा रहे थे लेकिन विपरित दिशा से आ रही एक ट्रक ने उन्हे कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से यहां ब्रेकर न होने के कारण इस तरह की घटनाएं घटित होती रहती हैं।  ज़िला प्रशासन को ब्रेकर की व्यवस्था करना चाहिए।

इधर घटना की सूचना मिलने पर घटना स्थल पर सांसद सुशील कुमार सिंह पहुंचे और दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा फोर लेन की मांग की जा रही है ताकि हादसे को रोका जा सके।

औरंगाबाद से पुरुषोत्तम कुमार की रिपोर्ट।

अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा पर लगेगी रोक ? हाईकोर्ट में याचिका दायर

Ram mandir, narendra modi,illahabad high court

अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। इलाहाबाद हाईकोर्ट में इस कार्यक्रम पर रोक लगाने के लिए एक याचिका दायर की गई है, जिसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने से रोका जाए।

इलाहाबाद हाईकोर्ट में गाजियाबाद के भोला दास नाम के एक व्यक्ति ने एक जनहित याचिका दायर की है, जिसमें उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या स्थित राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने से रोकने का अनुरोध किया गया है

प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने से रोकने का अनुरोध

याचिकाकर्ता ने इस याचिका में इस साल आम चुनाव होने तक और न्याय के हित में सभी शंकराचार्यों की सहमति मिलने तक प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने से रोकने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने यह भी कहा है कि यह प्राण प्रतिष्ठा सनातन परंपरा के खिलाफ है, क्योंकि इस पर शंकराचार्यों ने आपत्ति जताई है।

याचिकाकर्ता का आरोप

याचिकाकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार अपने राजनीतिक हित के लिए इस कार्यक्रम का दुरुपयोग कर रही है और सनातन संस्कृति को नष्ट कर रही है। उन्होंने यह भी कहा है कि इस कार्यक्रम में शामिल होना संविधान के खिलाफ है, क्योंकि देश का संविधान भाईचारे को बढ़ावा देने वाला है।

याचिका का नोटिस राज्य सरकार के कार्यालय में दिया गया है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि इस पर कब सुनवाई होगी।


बिहार के गरीब आदमी को बिजनेस करने के लिए बिहार सरकार देगी 2 लाख रुपए,क्या आपको भी मिल सकता है योजना का लाभ,पढ़िए और जानिए

Nitish Kumar,Tejaswi yadav


बिहार सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले राज्य के गरीब परिवारों को एक बड़ा तोहफा दिया है। नीतीश कुमार की अगुवाई वाली सरकार ने बिहार लघु उद्यमी योजना के तहत प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को उद्यमिता और स्वरोजगार के लिए दो-दो लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने का ऐलान किया है।

इस योजना का लाभ उन परिवारों को मिलेगा जिनकी मासिक आय 6,000 रुपये या उससे कम है। ऐसे परिवारों की संख्या बिहार में 94 लाख से अधिक है।

योजना के तहत लाभार्थियों को लघु-कुटीर उद्योगों में निवेश करने के लिए राशि तीन किश्तों में दी जाएगी। पहली किश्त लोकसभा चुनाव से पहले दे दी जाएगी।¹²

इस योजना का उद्देश्य राज्य में रोजगार के अवसरों को बढ़ाना और गरीबी को कम करना है।

इस योजना के अलावा, सरकार ने असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूरों को मृत्यु और विकलांगता की स्थिति में मिलने वाले मुआवजे में भी बढ़ोतरी की है।

इस प्रकार, बिहार सरकार ने चुनावी साल में अपने वोटरों को खुश करने के लिए कई योजनाओं का ऐलान किया है।







पाकिस्तान पर फिर हुआ एयर स्ट्राइक, ईरान पर आरोप


Iran, Pakistan

ईरान ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकी ठिकानों पर किया हवाई हमला, दो बच्चों की मौत

भारत के लोग बन रहे हैं अमीर,अगले कुछ सालों में 10 करोड़ लोग होंगे करोड़पति

Indian

भारत के लोग अमीर बनने की दौड़ में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। एक नई रिपोर्ट के अनुसार, भारत में ऐसे लोगों की संख्या, जिनकी वार्षिक आय 10,000 डॉलर (लगभग 8.3 लाख रुपये) या उससे अधिक है, 2027 तक 100 मिलियन तक पहुंच जाएगी। इसका मतलब है कि भारत के कुल आबादी का लगभग 7 प्रतिशत अमीर वर्ग में शामिल हो जाएगा।




गोल्डमैन सैक्स ग्रुप इंक की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में अर्थव्यवस्था की मजबूत वृद्धि, मौद्रिक नीति की स्थिरता और उच्च क्रेडिट वृद्धि ने पिछले दशक में शीर्ष आय वाले भारतीयों की खरीदारी शक्ति में वृद्धि की है। इसके परिणामस्वरूप, भारत में ऐसे लोगों की संख्या, जिनकी आय 10,000 डॉलर से अधिक है, 2015 से अब तक 24 मिलियन से बढ़कर 60 मिलियन हो गई है।




इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि भारत में वित्तीय और भौतिक संपत्ति का मूल्य पिछले तीन सालों में बढ़ा है, जिससे धन का एक बढ़ता हुआ स्रोत बना है।सोना और संपत्ति को धन का महत्वपूर्ण स्रोत माना जाता है।पिछले पांच सालों में घरों के द्वारा सीधे शेयरों या म्यूचुअल फंड के माध्यम से शेयरों में निवेश करने में एक बड़ा परिवर्तन आया है।




इस रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि मध्यम वर्ग के बीच खर्च करने की शक्ति में वृद्धि हुई है, जिससे मनोरंजन, आभूषण, बाहर के अच्छे और स्वास्थ्य से संबंधित प्रीमियम ब्रांड वाली कंपनियों को लाभ मिला है। भारत, वर्तमान में दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, 2027 तक तीसरी सबसे बड़ी बनने की ओर बढ़ रही है, जैसा कि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने कहा है।

प्रशांत किशोर ने मोदी जी पर कसा तंज, कहा- 5 किलो अनाज देकर आपकी जेब से 1300 रुपए सिलेंडर के नाम पर निकलवा लेते हैं

प्रशांत किशोर ने मोदी जी पर कसा तंज, कहा- 5 किलो अनाज देकर आपकी जेब से 1300 रुपए सिलेंडर के नाम पर निकलवा लेते हैं।




बिहार में जन सुराज पदयात्रा के तहत गांव-गांव घूम रहे प्रशांत किशोर ने नरकटियागंज में एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी जी बिहार के लोगों को 5 किलो अनाज देकर उनकी जेब से 1300 रुपए सिलेंडर के नाम पर निकलवा लेते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी जी बिहार के लिए फैक्ट्री लगाने का वादा करते हैं, लेकिन बाद में वो फैक्ट्रियां गुजरात में खुल जाती हैं।




प्रशांत किशोर का यह बयान बिहार के राजनीतिक दंगल में एक नया मोड़ ला सकता है। वह लगातार विपक्षी पार्टियों, खासकर भाजपा और जदयू, पर हमला बोल रहे हैं। उन्होंने हाल ही में नीतीश कुमार को भाजपा के साथ एक लाइन खुली रखने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार अपनी पार्टी के सांसद और राज्यसभा उपाध्यक्ष हरिवंश के माध्यम से भाजपा के संपर्क में हैं।




प्रशांत किशोर का मकसद है कि वह बिहार में एक नई राजनीतिक ताकत बनें। वह कहते हैं कि उनका लक्ष्य है कि बिहार के विकास और शिक्षा को ध्यान में रखते हुए वोट दिया जाए। वह लोगों को बताते हैं कि अगर वे जाति, धर्म या नेता के नाम पर वोट देंगे, तो उनके बच्चों का भविष्य अंधकारमय होगा।




प्रशांत किशोर की यह पहल बिहार की जनता को किस हद तक प्रभावित करती है, यह तो वक्त ही बताएगा। लेकिन एक बात तो तय है कि वह बिहार की राजनीति में एक नए रंग को लाए हैं।

टीचर बनते हुए बेवफा सनम,एक और टीचर का पकड़ौवा विवाह


टीचर बनते हुए बेवफा सनम,एक और टीचर का पकड़ौवा विवाह

जमुई।एक और टीचर का पकड़ौवा विवाह।जी हां,बिहार के जमुई जिले में एक टीचर का गांव वालों ने पड़कर शादी करा दिया। दरअसल बीपीएससी टीचर बनने के बाद से उक्त युवक शादी से इनकार कर रहा था।इसके बाद प्रेमिका के परिजनों और गांव वालों ने युवक की पकड़ जमुई गिद्धौर के ऐतिहासिक पंच मंदिर के प्रांगण में शादी करा दी गई। बताया जा रहा है कि बीपीएससी टीचर का शादी कराए जाने वाली लड़की के साथ पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वही बीपीएससी टीचर शादी करने से इनकार कर रहा था इसके बाद लड़की पक्ष वालों ने स्थानिय ग्रामीणों की मदद से शादी की बात से इंकार कर रहे बीपीएससी टीचर का पड़ा हुआ विवाह संपन्न करवा दिया ।वहीं विवाह को देखने के लिए गिद्धौर बाजार के मंदिर परिसर में सैकड़ो लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।खबर लिखने तक शिक्षक की ओर से अभी तक किसी प्रकार की शिकायत नहीं की गई है ।

जब शिक्षक नहीं बना था तब तय हुई थी शादी

दरअसल चकाई प्रखंड के बामदह के वेलदारी गांव निवासी सत्यनारायण वर्मा के पुत्र मुकेश कुमार वर्मा की शादी चकाई प्रखंड के वामदह से ही सटे केंदुआडीह निवासी पुर्णिमा कुमारी ऊर्फ सपना से हिंदू रीति रिवाज के अनुसार 2 वर्ष पूर्व हुई थी।दोनों एक दूसरे से 2015 से ही प्रेम करते थे। दोनों के घर वालों ने उनकी शादी तय कर दी थी। इस दौरान दोनों के मुलाकात का सिलसिला चलता रहा। इसी बीच मुकेश बीते वर्ष बीएससी में शिक्षक के पद पर चयनित हो गया। वह ट्रेनिंग के बाद पिछले 6 महीने तक गिद्धौर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बंझूलिया में सहायक शिक्षा के पद पर कार्यरत था।



टीचर बनने के बाद बदला रवैया

पूर्णिमा ने बताया की शादी लगने के एक वर्ष तक उनके और मुकेश के बीच में सब कुछ ठीक था ।जब से मुकेश शिक्षक के पद पर चयनित हुआ है तब से इसका रवैया बदल गया है। पिछले 5 महीना से ना फोन उठा रहा था ना ही कोई जान पहचान रखना चाह रहा था। जिससे मेरे घर वाले परेशान होने लगे ।इसके बाद अपने घर वालों की मदद देर रात गिद्धौर बाजार में दो नंबर रोड पर किराए के मकान में रह रहे मुकेश को कमरे से निकाला गया और पंच मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार मुकेश की पूर्णिमा शादी कर दी गई।