अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों को एससी/ एसटी एक्ट के अन्तर्गत मुआवजा
NCIB Headquarters
अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों को एससी/ एसटी एक्ट के अन्तर्गत निम्न प्रकार के उत्पीड़न की घटनाओं में सरकार द्वारा आर्थिक सहायता/ मुआवजा दिये जाने का प्रावधान है।
एससी/ एसटी अपराध एवं मुआवजा राशि
————————————————
• बलात्कार - 4 लाख रुपए
• सामूहिक बलात्कार - 8.25 लाख
• सामाजिक-आर्थिक बहिष्कार - 4.50 लाख
• हत्या - 8.25 लाख रुपए
• अपमानित करना - 1 लाख रुपए
• जमीन कब्जा करना - 1 लाख रुपए
• बेगारी कराना - 1 लाख रुपए
• मतदान/ नामांकन करने से रोकना - 85 हजार
• छेड़छाड़ के इरादे से बल प्रयोग - 2 लाख रुपए
• सार्वजनिक स्थान पर जाने से रोकना - 4.25 लाख
• धर्मस्थल पर जाने से रोकना - 4.25 लाख
• जादू-टोने के नाम से अपमानित करना - 1 लाख
बिहार में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने में विफल बिहार सरकार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का हलाबोल
औरंगाबाद।आज दिनांक 20 जुलाई को बिहार में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने में विफल बिहार सरकार के विरोध में इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगी दलों द्वारा प्रतिरोध मार्च निकाला गया। इंडिया गठबंधन के सारे दल के साथियों के साथ हजारों कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के द्धारा पैदल मार्च औरंगाबाद के गांधी मैदान से जामा मस्जिद होते हुए समाहारणालय के मुख्य द्धार पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के उपरांत जिला पदाधिकारी को ज्ञापन महामहिम राज्यपाल के नाम के सौंपा गया। ज्ञापन में नेताओं द्धारा कहा गया कि पूरे बिहार में जिस तरह से अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है राजद जिला अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार कुशवाहा एवं इंडिया गठबंधन के तमाम नेताओ ने कहा कि बिहार में लगातार लूट हत्या बलात्कार जैसी जगह पर घटनाएं घट रही है चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोल बाला है न जाने कितने पुल और पुलिया नवनिर्मित ध्वस्त हो गए लेकिन सरकार के कान में खबर जुटे तक नहीं इसी के विरोध में आज पूरे बिहार में जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व में प्रतिरोध मार्च निकाला गया नेताओं ने कहा कि महंगाई चरम सीमा पर है गरीबों को कोई सुनने वाला नहीं है ।
इस प्रतिरोध मार्च भी यदि बिहार और केंद्र की बहरी और गूंगी सरकार नहीं सुनती है तो व्यापक आंदोलन सड़क से संसद तक किया जाएगा आने वाले दिनों में जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगा। इस प्रतिरोध मार्च में मुख्य रूप से राजद जिला अध्यक्ष, अमरेन्द्र कुमार कुशवाहा प्रदेश महासचिव कौलेश्वर यादव प्रदेश महासचिव इंजीनियर, सुबोध सिंह माले के जिला सचिव, मुनारीक राम, सीपीआई के जिला सचिव रामचंद्र यादव कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष मिन्तुयूजय कुमार सिंह, मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक विजय कुमार उर्फ डब्लू सिंह, माननीय पूर्व विधायक सुरेश मेहता, राजद जिला उपाध्यक्ष बादशाह यादव, राजद युवा जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, छात्र जिला अध्यक्ष चंदन यादव, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय यादव, जिला परिषद शंकर यादव, जिला महासचिव इंदल यादव, पूर्व जिला परिषद सुमन कुशवाहा प्रधान महासचिव अनिल टाइगर, प्रदेश सचिव ईशान उलहक, दलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष तरुण पासवान, राजू सिद्धि यादव, पंकज कुमार यादव, संतोष यादव, सुरजन कुमार प्रशांत कुमार, मनीष कुमार, लव कुमार, शत्रुघन कुमार, सिंह कॉलेज कोषाध्यक्ष अमित कुमार, सुनील कुमार मेहता एवं अन्य सभी इंडिया गढ़बंधन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जेसीबी जलाने वाले एक लाख के इनामी नक्सली को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुरुषोत्तम कुमार की रिर्पोट
गोह(औरंगाबाद):- नक्सलियों के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत औरंगाबाद पुलिस ने एक लाख रुपए के इनामी एक नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली की पहचान गोह थाना क्षेत्र के पहड़पुरा गांव निवासी विंदेश्वरी पासवान उर्फ दुबे जी के रूप में की गई है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक औरंगाबाद स्वप्ना गौतम मेश्राम ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली कई कांडों में अभियुक्त है और इसके विरुद्ध विभिन्न थाना में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली द्वारा रफीगंज स्थित एक ईट भट्टे पर लेवी की मांग की गई थी तथा लेवी नहीं देने के कारण वहां जेसीबी को जला दिया गया था। इसके अतिरिक्त उक्त नक्सली अन्य सहयोगियों के साथ गोह, रफीगंज, बंदेया, टेकरी, कोच आदि थाना क्षेत्रों में सक्रिय रहकर ईट भट्ठा मालिक, पेट्रोल पंप मालिक तथा अन्य लोगों को जान से मारने की धमकी देकर लेवी वसूली करता था। इसकी गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर कई बार नक्सली के घर पर छापेमारी की गई लेकिन वह हमेशा फरार हो जाता था।
इसी दौरान 17 जुलाई को सूचना मिली कि इनामी नक्सली अपने गांव पहड़पुरा में देखा गया है। इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा आवश्यक कारवाई करते हुए *गोह थानाध्यक्ष कमलेश पासवान* एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी और बलों के साथ पहड़पुरा गांव में छापेमारी की गई। वहां पहुंचने पर देखा गया कि एक व्यक्ति पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने लगा। इसके बाद पुलिस पदाधिकारी ने खदेड़कर गांव से एक किलोमीटर पश्चिम बधार में उसे पकड़ लिया। नाम पूछने पर उसने अपना नाम विंदेश्वरी पासवान उर्फ दुबे जी बताया।
बताते चलें कि इससे पूर्व भी औरंगाबाद पुलिस ने एक लाख रुपये का इनामी और 17 अपराधिक कांडों में फरार प्रतिबंधित भाकपा माओवादी से जुड़े नक्सली एरिया कमांडर को गिरफ्तार किया था जिसकी लंबे समय से पुलिस तलाश कर रही थी। पकड़े गए नक्सली की पहचान गोह थाना क्षेत्र के जुझारपुर गांव निवासी बिहारी रवानी उर्फ श्याम बिहारी चंद्रवंशी के रूप में की गई थी। यह कारवाई *पुलिस अधीक्षक स्वप्ना गौतम मेश्राम* के निर्देश पर *सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वितीय अमित कुमार* के नेतृत्व में की गई थी।
विधवा महिला के साथ दुष्कर्म करनेवाले आरोपी गिरफ्तार ,सुनसान इलाकों में जानें वाली महिलाओं और लड़कियों से करता था छिनतई तथा दुष्कर्म
कौशर रजा की रिपोर्ट
औरंगाबाद|औरंगाबाद पुलिस ने कासमा थानांतर्गत विधवा महिला के साथ दुष्कर्म करनेवाले आरोपी नंद विश्वकर्मा को आज गिरफ्तार कर लिया है। वह सुनसान इलाकों में जानें वाली महिलाओं और लड़कियों से छिनतई तथा दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता था। यह पहले भी ऐसी कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। लेकिन इसके पूर्व संकोचवश किसी ने इसके ख़िलाफ़ मामला दर्ज नहीं करवाया। दरअसल मामला बीते 24 जून की हैं जिसमें कासमा थाना क्षेत्र अंतर्गत सरावत गांव स्थित धावा नदी पार कर रही एक 42 वर्षीय विधवा महिला को पीछे से हमला कर आरोपी ने बेहोश कर दिया। इसके बाद उसे पास के ही झाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म किया।
होश आने पर महिला ने घटना की सारी जानकारी कासमा थाना की पुलिस को दिया। इस संदर्भ में कांड दर्ज़ कर , एसआईटी का गठन किया गया। कांड की गंभीरता पर पुलिस अधीक्षक स्वप्ना गौतम मेश्राम के निर्देश पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वितीय अमित कुमार एवं पुलिस उपाधिक्षक डॉ अनु कुमारी के नेतृत्व में कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान तथा पीड़िता के बताएं अनुसार थाना क्षेत्र के पचार गांव निवासी 32 वर्षीय नंद विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की हैं। इसके पास से तीन कीपैड और दो एंड्राइड मोबाइल फोन तथा अभियुक्त द्वारा घटना के समय पहना गया अंडर गारमेंट्स, जिसमें खून लगा हुआ था। उसे बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक स्वप्ना गौतम मेश्राम ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त सुनसान इलाकों में अकेली महिलाओं और लड़कियों से छिनतई तथा दुषकर्म करता था। लेकिन आज तक किसी ने संकोचवश इसके खिलाफ मामला दर्ज नहीं करवाया था। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि धावा नदी से होकर सूनसान रास्ते से आने-जाने वाली अकेली महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़खानी तथा छीन छोर की अन्य घटनाओं को कारित करता था। बीते 24 जून की दोपहर कांडी गांव जाने वाले रास्ता जो धावा नदी के पास पहुंच कर झाड़ी में छीप कर बैठा था। इसी दौरान सरावत गांव के तरफ से एक महिला सिर पर आंचल रख कर पैदल अकेली आ रही है। जैसे ही वह महिला कांडी गांव के तरफ जाने वाली धावा नदी के पास पहुंची कि उसने पीछे से एक मुक्का महिला के गर्दन पर मारा जिसमें वह बेहोश हो गई। महिला काफी पतली दुबली और कमजोर थी। उसे अपने कंधे पर उठा कर बगल के पहाड़ के पास खजुर के पेड़ के नीचे ले जाकर दुष्कर्म किया। अभियुक्त ने बताया कि पुर्व में महिलाओं से उसने चार एंड्रॉयड और कीपैड फोन छिनतई भी किया हैं।
शादी समारोह में भाग लेने के बहाने बुलाकर एक किराना दुकानदार की पीट–पीट कर हत्या
पुरुषोत्तम शर्मा की रिपोर्ट
चकाईचंद्र।मंडी थाना क्षेत्र के माधोपुर नीचे टोला में शादी समारोह में भाग लेने के बहाने बुलाकर एक किराना दुकानदार की पीट–पीट कर हत्या कर दी गई और शव को फेंक दिया गया। मृतक की पहचान माधोपुर नीचे टोला निवासी झगरु यादव पिता कामदेव यादव (40 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी आशा देवी ने बताया कि रविवार की रात 8 बजे के करीब गांव के ही नरेश तुरी मेरे घर आया और कहा कि मेरी बेटी की शादी है बारात संभालने के लिए चलना है। जिसके बाद मेरे पति नरेश तुरी के साथ चले गए और रात भर घर नहीं लौटे। उनका मोबाइल भी बंद बता रहा था।
सोमवार सुबह 10 बजे के करीब नरेश तुरी की पत्नी मेरे घर आई और बोली कि आपका पति मेरे घर के पीछे गिरा पड़ा हुआ है। जब हम अपने बच्चों के साथ वहां पहुंचे तो देखे की मेरा पति मृत पड़ा हुआ है पेट और कलेजे में चोट है। कान और नाक से खून निकल रहा है। उनका मोबाइल भी गायब है। इसके बाद मामले की सूचना चंद्रमंडी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मृतक के स्वजन से जानकारी लेकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया।
इस मामले में मृतक की पत्नी आशा देवी ने गांव के ही नरेश तुरी, प्रदीप दास एवं अमित दास तथा अमित दास की मां माया देवी सहित आधा दर्जन पर पति की हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नरेश तुरी, प्रदीप दास और अमित दास को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना के चार जवान शहीद
पुरुषोत्तम कुमार की रिपोर्ट
जम्मू–कश्मीर।भारतीय सेना की ओर से लगातार आतंकवादियों के विरुद्ध अभियान चलाकर उनका सफाया किया जा रहा है। इसके बावजूद आतंकवादी भी समय-समय पर गोलीबारी कर सेना के जवानों को शहीद कर दे रहे हैं। एक बार फिर जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के जंगल में सोमवार रात आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना के चार जवान शहीद हो गए हैं. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से यह खबर दी है.
जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह के जवानों ने रात करीब पौने आठ बजे देसा वन क्षेत्र के धारी गोटे उरबागी में संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया. इसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई और गोलीबारी के बाद आतंकवादियों ने भागने की कोशिश की. इस दौरान एक अधिकारी समेत चार जवानों ने बाद में दम तोड़ दिया। सेना की ओर से कहा गया है कि अतिरिक्त जवानों को क्षेत्र में भेजा गया है. आतंकियों को यहां घेर लिया गया है।
छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने पर शिक्षक गिरफ्तार
पुरुषोत्तम शर्मा की रिपोर्ट
औरंगाबाद/नवीनगर|छात्रा के साथ अश्लील हरकत मामले में एक शिक्षक को नामजद आरोपित बनाया गया है। मामला टंडवा थाना क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय पश्चिमी की है। जहां एक शिक्षक के द्वारा छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है जिसको लेकर छात्राओं ने विद्यालय परिसर में जमकर हंगामा और शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। शिक्षक की पहचान मनोज कुमार प्रजापति के रूप में की गई है। वह थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव की रहने वाला है।
थानाध्यक्ष रामजी प्रसाद ने बताया कि छात्रा के अश्लील हरकत मामले में एक शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि मनोज कुमार नाम का टीचर काफी समय से छात्रा को परेशान कर रहा था। छात्रा का आरोप है कि टीचर क्लास में भी पढ़ाते समय बैड टच करता था। उन्होंने कहा कि गुरु-शिष्य का रिश्ता सबसे पवित्र माना जाता है। लेकिन यह घटना शर्मनाक है। काफी बर्दाश्त करने के बाद छात्रा ने अपने परिजनों से इसकी शिकायत की जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे और आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कराया। फिलहाल आरोपित को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही हैं। वहीं शिक्षक का भी आरोप है कि ग्रामीणों ने उसके साथ मारपीट की की हैं।
औरंगाबाद छात्र राजद द्वारा मनाया गया राजद का 28 वां स्थापना दिवस
औरंगाबाद | बिहार
आज दिनांक 5 जुलाई को छात्र राजद के जिला अध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में राजद का 28 वां स्थापना दिवस शहर के सिंह कॉलेज औरंगाबाद में मनाया गया |इस स्थापना दिवस के अवसर पर कॉलेज परिसर वृंदावन गार्डन में पौधा रोपण एवं कॉलेज कैंपस के सेमिनार हॉल में केक काट कर स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया |
छात्र राजद के जिला अध्यक्ष ने कहा कि पौधारोपण करके पार्टी के उद्देश्य एवं पार्टी के विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कर्तव्य एवं निष्ठावान रूप से शपथ लेता हूं |उन्होंने आगे कहा कि पौधा लगाने से हमारे पर्यावरण में शुद्ध वातावरण और हरियाली आती है |
छात्र राजद के पदाधिकारी, सुनील कुमार, प्रशांत कुमार, निशांत कुमार, प्रिंस यादव, प्रिंस पासवान शत्रुघन कुमार , निर्भय यादव एस सिंह कॉलेज अध्यक्ष अभिषेक अहीरवाल, कॉलेज प्रभारी गुलशन कुमार, सोनू कुमार, एवं छात्र राजद के सभी पदाधिकारी ने कहा कि पार्टी के स्थापना दिवस पर पौधारोपण करके यह मैसेज दिया गया है कि समाज में सबसे निचले पायदान पर रह रहे लोगों को आवाज है राजद और जिस तरह से पौधा बिना भेदभाव के सभी को सेहतमंद का ख्याल रखता है इस तरह राजद सभी जातियों और धर्म का ख्याल रखती है|
इस पौधारोपण एवं स्थापना दिवस पे उपस्थित रहे , शैलेश कुमार,रोशन कुमार रोहित कुमार, अंकु कुमार, जिला महासचिव राहुल कुमार, गुड्डू कुमार, धनंजय, सोनू कुमार, अन्य सभी सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे |












