पटना,आज जदयू युवा जिला अध्यक्ष औरंगाबाद सुरेंद्र कुमार सिंह चंद्रवंशी ने औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद प्रत्याशी उपेंद्र कुमार वर्मा से पटना में औपचारिक मुलाकात की।साथ में औरंगाबाद जिला जदयू युवा उपाध्यक्ष तथा युवा कार्यकर्ता ने भी रहे।
औरंगाबाद जदयू युवा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह चंद्रवंशी ने औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद प्रत्याशी उपेंद्र कुमार वर्मा से की औपचारिक मुलाकात
पटना,आज जदयू युवा जिला अध्यक्ष औरंगाबाद सुरेंद्र कुमार सिंह चंद्रवंशी ने औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद प्रत्याशी उपेंद्र कुमार वर्मा से पटना में औपचारिक मुलाकात की।साथ में औरंगाबाद जिला जदयू युवा उपाध्यक्ष तथा युवा कार्यकर्ता ने भी रहे।
चंद्रयान-3 की सफलता की कहानी ...
भारत ने अपने विज्ञान और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए, चंद्रयान-3 मिशन की शानदार सफलता प्राप्त की। यह मिशन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा निर्वाहित किया गया था और यह भारत के अंतरिक्ष में एक नई ऊंचाइयों की ओर कदम बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था।
मिशन का उद्देश्य:
चंद्रयान-3 मिशन का मुख्य उद्देश्य था चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर एक लैंडर को सफलतापूर्वक उतारना और चंद्रमा की सतह पर गहराईयों में अध्ययन करना था। इसके साथ ही, मिशन का उद्देश्य था कि वाहन परीक्षण और सुरक्षा प्रौद्योगिकी को संवार्नन करके भविष्य में और भी अधिक उन्नत मिशनों के लिए तैयारी करना।
महत्वपूर्ण दृश्य:
मिशन के अनुसार, चंद्रयान-3 ने अपने नियंत्रण में आकर लैंडर "विक्रम" को चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतार दिया था। हालांकि दुखद रूप से, लैंडर के संपर्क में कुछ समस्याएँ उत्पन्न हुई और यह संचितीग्रित रूप से अपनी लक्ष्यभ्रष्टता की ओर बढ़ता चला गया।
सफलता की कहानी:
हालांकि लैंडर के असफल प्रयास के बावजूद, चंद्रयान-3 मिशन को एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा सकता है क्योंकि यह बताता है कि भारत अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में निरंतर उन्नति कर रहा है और उसकी क्षमता में वृद्धि हो रही है।
भविष्य की दिशा:
चंद्रयान-3 की सफलता ने भारत को अंतरिक्ष में और भी बड़े प्रोजेक्ट्स की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। इस सफलता के बाद भारत ने और भी मिशनों की योजनाएं बनाई है, जिनमें मानव चंद्रमा मिशन भी शामिल है।
जदयू का ग्राम संसद सद्भाव की बात कार्यक्रम में राज्य सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा
औरंगाबाद । बारुण प्रखंड के मौआर खैरा पंचायत अंतर्गत ग्राम कदोखरी, दुधार पंचायत अंतर्गत सुंदरगंज और नबीनगर प्रखंड के ग्राम राजपुर में ग्राम संसद सद्भाव की बात कार्यक्रम में राज्य सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा हुई।
ग्राम संसद सद्भाव की बात कार्यक्रम की अध्यक्षता बारुण प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र कुमार यादव ने किया। चर्चा में कार्यकर्ताओं ने कहा कि इंडिया गठबंधन के द्वारा 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का सफाया हो जाएगा।
ग्राम संसद सद्भाव की बात पर चर्चा करते हुए औरंगाबाद के पूर्व सांसद और नबीनगर के पूर्व विधायक वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन के सूत्रधार मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार है। श्री नीतीश कुमार का प्रयास अब रंग लाने लगा है। पूर्व सांसद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि देश में नीतीश कुमार एक मात्र नेता है जिनकी छवि और बेदाग है। वे अपने उद्देश्य में सफल होते दिख रहे है और मुंबई में आयोजित होने वाली इंडिया गठबंधन की तीसरी बैठक में कुछ तय होने की उम्मीद है।
पूर्व सांसद ने बिहार सरकार के दर्जनों उपलब्धियां की चर्चा करते हुए कहा कहा कि हम पूरे देश में नीतीश कुमार के दूरदर्शी सोच के चलते विकास के पायदान पर 10.64% के साथ पहले स्थान पर हैं जबकि भारत सरकार द्वारा जारी आंकड़ा के अनुसार बिहार एक नंबर असम दो नंबर और दिल्ली तीसरे नंबर पर है हम विकास तेजी से कर रहे हैं फिर भी आजादी के बाद 1952 में एक अविवेकपूर्ण समझ के तहत केंद्र सरकार ने रेल भाड़ा समानीकरण नीति बनाई। इसके कारण बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के एक बड़े हिस्से को उनके खनिज पदार्थों के भारी भंडारों का पूरा लाभ नहीं उठाने दिया गया।
इस नीति के तहत खनिज पदार्थों को एक से दूसरी जगह ले जाने का रेल भाड़ा समान कर दिया गया था यानी सौ टन खनिज पदार्थ धनबाद से गया ले जाने का जितना भाड़ा लगता था, उतना ही भाड़ा धनबाद से मुंबई , दिल्ली तथा अन्य जगहो पर ले जाने के लिए लगता था। ऐसे में दूसरे प्रदेशों का कोई उद्योगपति बिहार या ओडिशा में उद्योग क्यों लगाता? अंग्रेजों के जमाने में ऐसी कोई नीति नहीं थी। इसीलिए गुजरात के जमशेदजी टाटा ने अविभाजित बिहार के खनिज बहुल इलाके में बड़ा उद्योग लगाया। आज वह जमशेदपुर के नाम से जाना जाता है। वहां टाटा उद्योग में बिहार और आसपास के राज्यों के हजारों लोगों को नौकरियां मिलीं, पर भाड़ा नीति के आ जाने के बाद अन्य राज्यों के किसी उद्यमी के समक्ष उद्योग लगाने के लिए खनिज बहुल राज्यों में आने की मजबूरी नहीं रह गई। नतीजा यह हुआ कि बिहार, ओडिशा जैसे राज्यों का विकास थम गया।हम लोगों के प्रयास और
लगातार मांग के बाद अंतत: 1992 में रेल भाड़ा समानीकरण नीति को समाप्त किया गया, लेकिन तब तक बिहार जैसे गरीब राज्य को एक अनुमान के अनुसार दस लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका था। पूर्व सांसद ने कहा कि इस नीति के कारण ही बिहार बहुत पीछे रह गया इसीलिए हम विशेष राज्य की मांग करते हैं।
इस कार्यक्रम में औरंगाबाद के पूर्व सांसद सह पूर्व विधायक नबीनगर वीरेंद्र कुमार सिंह,जिला परिषद सदस्य अनिल कुमार यादव,जिला उपाध्यक्ष सह बारुण प्रखंड के संगठन प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह, बारुण प्रखंड के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार यादव, नबीनगर के प्रखंड अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह,जिला महासचिव ओमप्रकाश जी, पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी, प्रखंड उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी केदार यादव, प्रखंड सचिव सुरेंद्र यादव,नंदू बाबू, पंचायत अध्यक्ष खैर मुन्ना सिंह, सुरेश सिंह, प्रभारी लालमोहन शर्मा, रवि जी दुधार पंचायत अध्यक्ष,राजदेव मेहता, अख्तर जी, मुखिया प्रतिनिधि काली सिंह, विनय सिंह, जय राम सिंह,छोटन जी, पंचायत समिति सुनील जी, रणजीत सिंह, नरेंद्र सिंह,संतोष सिंह, सैकड़ों उपस्थित थे और अपना विचार व्यक्त किया।
जदयू जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह चंद्रवंशी ने बिहार जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चंद्रवंशी से की मुलाकात
पटना,बिहार अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चंद्रवंशी से आज जदयू युवा जिला अध्यक्ष औरंगाबाद सुरेंद्र कुमार सिंह चंद्रवंशी ने मुलाकात की।
जिसमें बिहार सरकार द्वारा बिहार में अतिपिछड़ा वर्ग की स्थिति में सुधार की उपलब्धि गांव गांव तक पहुंचाने और बिहार में अतिपिछड़ों की स्थिति को और मजबूत करने तथा 2024 को लेकर तैयारी का संबंध में बातचीत हुई l
साथ में जदयू युवा जिला उपाध्यक्ष औरंगाबाद के साथ साथ जदयू के युवा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
जदयू जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह चंद्रवंशी ने बिहार जदयू युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल से की मुलाकात
पटना,बिहार जदयू युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल से आज जदयू युवा जिला अध्यक्ष औरंगाबाद सुरेंद्र कुमार सिंह चंद्रवंशी ने मुलाकात की जिसमें संगठन को मजबूत करने तथा 2024 को लेकर तैयारी का संबंध में बातचीत हुई l
साथ में औरंगाबाद जिला उपाध्यक्ष तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे l
बारुण प्रखंड अंतर्गत जनकोप में जदयू का ग्राम संसद सद्भाव का हुआ आयोजन
जदयू के ग्राम संसद सद्भाव की बात कार्यक्रम के तहत आज नबीनगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बारुण प्रखंड के भरपूर पंचायत अंतर्गत गोरा टेंगरा पंचायत अंतर्गत ग्राम टेंगराहां पंचायत अंतर्गत ग्राम जनकोप में जदयू के ग्राम संसद सद्भाव की बात अभियान के तहत कार्यक्रम का
आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष बारुण उपेंद्र कुमार यादव ने किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 18 वर्षों के कार्यकाल में किए गए जन कल्याणकारी योजनाएं एवं विकास योजनाओं पर गहन चर्चा करते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सरकार की उपलब्धि से जन-जन को अवगत कराने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद सह पूर्व विधायक ने कहा कि जदयू के कार्यकर्ता गांधी जेपी लोहिया बाबा साहब अंबेडकर और जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों पर चलने वाले लोग हैं। हमारे नेता श्री नीतीश कुमार इन पुरुषों के आदर्शों पर चलते हुए समाज सुधार के कार्य शुरू किए। महिलाओं की मांग पर उन्होंने शराब बंदी लागू किया। दहेज प्रथा और बाल विवाह जैसे कोढ़ से समाज को मुक्त कराने का अभियान चलाया।
पूर्व सांसद ने कहा मुख्यमंत्री साइकिल योजना, मुख्यमंत्री पोशाक योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना, सतत जीविकोपार्जन योजना, सभी वृद्धो के लिए पेंशन योजना, हर घर नल का जल योजना, घर-घर बिजली योजना, किसानों के लिए हर खेत को पानी देने की योजना, बिहार के सुदूरवर्ती इलाकों से बिहार की राजधानी पटना 5 घंटे में पहुंचने की योजना, महिला सशक्तिकरण के लिए पंचायतों में 50% महिलाओं को आरक्षण देने की योजना, एकल पदो पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजातिय, अति पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं को आरक्षण देने की योजना आदि अनेको महत्वपूर्ण काम किए गए।
इस कार्यक्रम में नबीनगर विधानसभा के प्रभारी सह प्रदेश महासचिव राजू गुप्ता, बारुण प्रखंड के संगठन प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह, राज्य परिषद सदस्य अनिल कुमार यादव, अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी, जिला महासचिव नागेंद्र सिंह , बारुण प्रखंड के उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी केदार यादव, टेंगरा पंचायत के मुखिया अरुण कुमार, मृत्युंजय कुमार, रामदीप सिंह, पूर्व सरपंच रामजन्म सिंह, अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार ठाकुर ,पंचायत समिति बलजीत सिंह, भोपतपुर पंचायत के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, पंचायत प्रभारी राजेश्वर मेहता, जनकोप पंचायत के अध्यक्ष चंदन शर्मा, राजकुमार पासवान रामेश्वर बैठा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।















