बारुण।आज बारुण प्रखंड के बहुरिया बीघा ग्राम में एशिया कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जितने वाले निखिल कुमार के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जनता दल यूनाइटेड के राज्य परिषद सदस्य अनिल कुमार यादव ने किया। इस कार्यक्रम में औरंगाबाद के पूर्व सांसद और नबीनगर के पूर्व विधायक वीरेंद्र कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि निखिल कुमार न केवल बहुरिया बिगहा का नाम रोशन किया बल्कि बारुण प्रखंड एवं औरंगाबाद जिला के साथ-साथ बिहार का नाम भी रौशन किया। हम दिल से उन्हें बधाई देते हैं और यह कामना करते हैं कि विश्व कुश्ती प्रतियोगिता से गोल्ड मेडल लाकर बिहार एवं देश का नाम रौशन करें। इस अवसर पर कार्यक्रम को मुख्य अतिथि पूर्व सांसद ने संबोधित करते हुए कहा कि निखिल कुमार के जीत पर बिहार सरकार ने बगैर प्रतियोगिता परीक्षा के एस आई की नौकरी देने की घोषणा किया है इसके लिए मैं बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को भी धन्यवाद देता हूं। कार्यक्रम में मुखिया अशोक कुमार सिंह, राजद नेता अनिल कुमार टाइगर, चंदन यादव, मुन्ना यादव, रामप्रसाद सिंह सरपंच, केशव सिंह मास्टर, बरुण के मीडिया प्रभारी केदार यादव ,बारुण प्रखंड जनता दल यूनाइटेड के प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र कुमार यादव, संतोष रेनू यादव, रिचा पहलवान, व अन्य लोगो ने संबोधित किया।